
Sriparna ganguly
बलिया. योगी सरकार ने बुधवार की रात दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जिसमें बलिया एसपी पद पर हाल ही में तैनात हुए राहुल राज का तबादला निरस्त कर दिया गया है। उनकी जगह श्रीपर्णा गांगुली बलिया की एसपी होंगी। श्रीपर्णा गांगुली बलिया की दूसरी महिला एसपी है। इससे पहले सुजाता सिंह पहली महिला एसपी पद के रूप में कमान संभाल चुकी हैं। इससे पहले श्रीपर्णां गांगुली फतेहपुर में तैनात थीं।
बता दें कि आईपीएस राहुल राज को बलिया का एसपी बनाया गया था। अब आईपीएस राहुल राज को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।
श्रीपर्णा गांगुली 2006 बैच की पीपीएस अफसर हैं। उन्हें कुछ साल पहले ही आईपीएस का दर्जा मिला है। ये फतेहपुर की पहली महिला एसपी रही। इससे पहले वे डीजीपी कार्यालय में पीआरओ थी। उससे पहले वे देवरिया जिले की एसपी रह चुकी हैं। सराहनीय कार्य के लिए इन्हें डीजीपी की ओर सम्मानित भी किया जा चुका है।
Published on:
22 Mar 2018 12:45 pm

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
