
मामूली विवाद पर वृद्ध को मिली खौफनाक सजा,
Ballia Crime: कोतवाली थाना के परमंदपुर में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका हत्याकांड के मामले में पुलिस कई टीम बनाकर हत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। शनिवार की देर शाम बुजुर्ग शिक्षिका का दाह संस्कार हुआ, इस बीच एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस इस मामले में कई अहम सुराग जुटाने में सफल रही है। इस हत्या की जांच पुलिस कई एंगल से कर रही है। बुजुर्ग शिक्षिका की हत्या के बाद उनके शरीर के गहने और अलमारी में से चांदी के बर्तन चुराए गए। जबकि लॉकर को छुआ भी नहीं गया। तो क्या सिर्फ कुछ गहनों के लिए कोई बुजुर्ग शिक्षिका की हत्या कर सकता है , इस बाबत भी पुलिस जांच कर रही है।
सीसीटीवी के साथ साथ संदिग्धों पर पुलिस की नजर
आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है। गली में घूमने वाले और कूड़ा बीनने वाले, नशे के लती और शिक्षिका से मिलने आने वाले लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा है कि हम हर तरह से इस केस की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर सकेंगे। शिक्षिका के बड़े पुत्र और इंस्पेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने भरोसा जताया है कि उन्हें पुलिस की जांच पर पूरा विश्वास है और पुलिस जल्द ही इस हत्या का खुलासा कर लेगी।
बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित
बुजुर्ग शिक्षिका की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और सभी लोग अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि बलिया जिले के परमंदापुर में रिटायर्ड अध्यापिका की हत्या कर लाखों का सामान लूट लिया गया। रिटायर्ड शिक्षिका वीना श्रीवास्तव(80) की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्यारे उनके सोने के जेवरात समेत कई कीमती चीजें लूट ले गए थे। रिटायर्ड शिक्षिका वीना श्रीवास्तव घर बनवा कर अकेले ही रहती थीं। उनके 2 बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा कानपुर में इंस्पेक्टर और छोटा बेटा रेलवे में अधिकारी है, वहीं बेटी की शादी हो चुकी है। शिक्षिका के पति जो रेलवे में काम करते थे उनका 2005 में ही देहांत हो चुका था। शिक्षिका घर में अकेली ही रहती थीं। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने शिक्षिका का रक्तरंजित शव देखने के बाद उनके बड़े बेटे को सूचना दी।
Updated on:
18 Sept 2023 12:40 pm
Published on:
18 Sept 2023 12:16 pm

बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
