बलिया

Ballia News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल सील, भवन मालिक पर भी बड़ा एक्शन

रसड़ा के वैष्णवी हास्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र में आपरेशन के बाद चिकित्सक दम्पत्ति की घोर लापरवाही सामने आई, जिससे जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। अब मामले में प्रशासनिक टीम ने अस्पताल सील करते हुए मकान मालिक शाहिद को कड़ी फटकर लगाई है।

less than 1 minute read
Sep 18, 2023
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद निजी अस्पताल सील, भवन मालिक पर भी बड़ा एक्शन

Ballia: रसड़ा के वैष्णवी हास्पिटल एवं जच्चा-बच्चा केंद्र में आपरेशन के बाद चिकित्सक दम्पत्ति की घोर लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में सोमवार को प्रशासनिक टीम ने वैष्णवी हास्पिटल को सील कर दिया। वहीं मकान मालिक शाहिद को कड़ी फटकर लगाई। इस प्रशासनिक कार्रवाई से रसड़ा क्षेत्र में भारी पैमाने पर संचालित हो रहे फर्जी अस्पतालों के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसडीएम सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह, प्रभारी चिकित्साधिक्षक डा. विनोद कुशवाहा तथा फार्मासिस्ट फिरोज अहमद की टीम द्वारा सोमवार को दोपहर में कोटवारी मोड़ के मौलाना रोड स्थित वैष्णवी हास्पिटल पहुंचकर उसे सील कर दिया।

आपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा की मौत का मामला

गौरतलब है कि उक्त हास्पिटल में शनिवार की रात आपरेशन के बाद बच्चे की मौत के बाद प्रसूता महिला पूनम देवी निवासी सोनापाली की भी मौत हो गई थी। जिसको लेकर स्वजन व ग्रामीण हास्पिटल सहित कोतवाली में काफी हंगामा किया। तत्पश्चात रसड़ा पुलिस ने चिकित्सक डा. विनय कुमार सिंह, उनकी पत्नी तथा कंपाउडर प्रसिद्धन के खिलाफ विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर चिकित्सक दम्पत्ति की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि कंपाउडर प्रसिद्धन को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

Published on:
18 Sept 2023 08:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर