
Paddy Procurement बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अंतिम चरण पर है। महज 14 दिन और खरीदी होगी। बचे दिनों में जिले के लगभग 21 हजार 557 किसान धान बेचने बाकी हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक अभी तक धान खरीदी के 39 दिनों में 86 प्रतिशत किसान धान बेच चुके हैं।
विभागीय आंकड़े के मुताबिक शुक्रवार की स्थिति में 1 लाख 32 हजार 661 किसानों ने धान बेचा है। विभाग का दावा है कि 31 जनवरी के पहले जिले में लगभग सभी किसान धान बेच लेंगे।
यह भी पढ़ें :
जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानो ने अब तक कुल 63 लाख 20 हजार 564 क्विंटल धान बेचा है। अभी भी 21 हजार 557 किसान धान बेचने बाकी है। विभाग के पास भी खरीदी लक्ष्य पूरा करने का दबाव है। अभी भी लक्ष्य पूरा करने लगभग 20 लाख क्विंटल और धान की जरूरत है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक जिले की 22 सेवा सहकारी समितियों में 90 प्रतिशत से भी अधिक धान खरीदी हो चुकी है। आने वाले कुछ दिनों में लगभग सभी केंद्रों में धान खरीदी पूर्ण होने की उम्मीद नोडल अधिकारी लगा रहे है।
यह भी पढ़ें :
इस बार धान का परिवहन सुस्त गति से हो रहा है। जिले में कुल 63 लाख 20 हजार 564 क्विंवटल धान की खरीदी हुई है। उसके जवाब में अब तक कुल 38 लाख 32 हजार 573 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ है। अभी भी धान खरीदी केंद्रों में 24 लाख 87 हजार 990 क्विंटल धान रखा है।
वहीं धान खरीदी को लेकर जिला नोडल अधिकारी चिंता राम रावटे ने बताया कि जिले के सभी खरीदी केंद्रों में 31 जनवरी तक धान की खरीदी पूर्ण कर ली जाएगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
13 Jan 2025 11:38 pm
Published on:
13 Jan 2025 11:38 pm
