20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

बालोद में बनेगी 39 किमी फोरलेन सड़क, प्रोजेक्ट में कटेंगे 2 हजार से ज्यादा पेड़, निजी जमीन भी आएगी दायरे में

Anda to Jhalmala Four Lane Road: दुर्ग जिले के अंडा से बालोद जिले के झलमला तक बनने वाली 39 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का सर्वे पूरा हो गया है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

अंडा से झलमला तक फोरलेन का सर्वे पूरा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Balod Four Lane Road Project: दुर्ग जिले के ग्राम अंडा से बालोद जिले के ग्राम झलमला तक बनाने वाले फोरलेन के तहत सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब लोक निर्माण विभाग ने दस्तावेज शासन को सौप दिया है। अब उम्मीद है कि आने वाले माह में योजना पर आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने सडक़ के बीच से दोनों ओर नाप किया है। प्रोजेक्ट के तहत लगभग 2000 से अधिक पेड़ भी कटेंगे। विभाग को आगे के दिशा निर्देश का इंतजार है।

20 से 22 मीटर चौड़ी हो जाएगी सडक़

विभाग की ईई पूर्णिमा चंद्रा ने बताया कि सडक़ बजट में शामिल है और शासन के निर्देशानुसार सर्वे का कार्य किया गया। फोरलेन की चौड़ाई 20 से 22 मीटर तक रहेगी। सड़क के बीचोंबीच एक मीटर का डिवाइडर भी बनाया जाएगा। विभाग के मुताबिक जितनी भी निजी जमीन आई है, उसके बदले मुआवजा मिलेगा। पूरे प्रोजेक्ट में 100 से ज्यादा लोगों की निजी जमीन आ रही है।

39 किलोमीटर फोरलेन बनेगा

विभाग के मुताबिक फोरलेन शासन की द्रुत ग्रामीण सड़क योजना के तहत सीधे नेशनल हाइवे 930 से जुड़ेगा। राज्य सरकार ने अंडा से झलमला तक लगभग 39 किमी तक फोरलेन का प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया है। फोरलेन बनने से संभाग मुख्यालय दुर्ग व बेमेतरा, रतनपुर तक राह आसान हो जाएगी। कम समय में यहां आना जाना कर सकेंगे।

वर्षों से चल रही थी फोरलेन की मांग

जब दुर्ग से अंडा तक फोरलेन सड़क बनी तो उम्मीद थी कि झलमला बालोद तक फोरलेन बनेगा। स्वीकृति सिर्फ अंडा तक ही हुई। 6 वर्षों से तो लगातार झलमला तक फोरलेन सड़क की मांग हो रही थी। आखिरकार शासन ने बजट में शामिल कर लिया और अब कुछ माह बाद इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

सर्वे पूर्ण कर जानकारी शासन को भेज दी है

हमने खप्परवाड़ा से झलमला तक सर्वे पूर्ण कर जानकारी शासन को भेज दी हैं। शासन के निर्देश अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। -पूर्णिमा चंद्रा, ईई, लोक निर्माण विभाग बालोद