17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amrit Bharat Station: नए रूप में मिलेगा बालोद रेलवे स्टेशन, लेकिन यात्रियों की सबसे बड़ी मांग अब भी अधूरी

Amrit Bharat Station: बालोद रेलवे स्टेशन का आज पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण। आधुनिक सुविधाएं मिलीं, लेकिन दूसरे प्लेटफॉर्म की मांग अब भी अधूरी है।
2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Jul 17, 2026

Amrit Bharat Station

बालोद रेलवे स्टेशन का आज होगा लोकार्पण (photo Patrika)

Balod Railway Station: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के तहत बालोद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण हो चुका है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के साथ यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे स्टेशन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से करेंगे। प्रधानमंत्री देशभर के 75 पुनर्विकसित स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। स्टेशन में स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी, गार्डन निर्माण कर सौंदर्यीकरण के साथ अन्य यात्री सुविधाओं का विकास व विस्तार, प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण, सडक़ों को चौड़ा कर सुगम मार्ग, सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया डेवलप, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजाइनर साइनेजेस, स्टेशन पहुंचने के लिए सुगम मार्ग बनाए गए हैं।

दावा: दूसरे प्लेटफॉर्म निर्माण की प्रक्रिया चल रही

बीते दिनों रेलवे जनसंपर्क विभाग की जारी सूचना में बालोद स्टेशन में दूसरा प्लेटफॉर्म निर्माण करने की स्वीकृति मिलने की बात कही है। स्थानीय यात्रियों ने जल्द पूरी प्रक्रिया कर निर्माण शुरू करने की मांग की है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। रेलवे विभाग का कहना है कि रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत स्टेशनों को न केवल भौतिक रूप से मजबूत किया जा रहा है, बल्कि अत्याधुनिक सुरक्षा उपाय जैसे सीसीटीवी कैमरे और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता भी है।

अभी स्टेशन में ये सुविधाएं

यात्रियों के सुगम प्रवेश व निकासी के लिए भव्य प्रवेश द्वार के साथ स्टेशन आकर्षक लग रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की सुविधा, जिससे यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को अधिक आराम मिल सकेगा।
बारिश और धूप से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर कवर शेड लगाए गए हैं।
ट्रेन और कोच की स्थिति की सटीक जानकारी देने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना की है।
मॉल्स की तरह स्टेशनों पर भी दिशा निर्देशों और जानकारी के लिए आधुनिक साइनेज बोड्र्स लगाए हैं।
दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है। इनमें रैंप, मार्क पार्किंग और लो हाइट टिकट बुकिंग काउंटर शामिल हैं। अलग से टॉयलेट, लो हाइट ड्रिंकिंग वाटर बूथ और व्हीलचेयर की व्यवस्था। कोच गाइडेंस सिस्टम, साइनेज और स्टैंडर्ड टैक्सटाइल गाइड जैसे साधन उपलब्ध हैं।

स्टेशन में चाहिए एक और प्लेटफॉर्म

बालोद स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, लेकिन वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या दूसरा प्लेटफॉर्म नहीं होना है। एक साथ दो ट्रेन आती है तो प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चढऩे-उतरने की सुविधा है लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर दो नहीं बनने से यात्रियों को चढऩे और उतरने परेशानी होती है। यात्री राजेश साहू, देवेंद्र कुमार, तरुण, देवबती, रागिनी यादव ने कहा कि स्टेशन बहुत अच्छा बना है। हर हाल में यहां दूसरा प्लेटफॉर्म बनाने की आवश्यकता है।