इधर शासन की योजना अनुसार स्कूल में स्मार्ट क्लॉस की व्यवस्था की गई है, जहां छात्र-छात्राओं को नई तकनीक से डिजिटल पढ़ाई करवाई जाती है। जहां छोटे बच्चे प्रतिदिन रूचि के साथ कक्षा में पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। शिक्षक भी सामंजस्य के साथ मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हंै। विद्यालय लगने के प्रथम दिन से ही छात्र-छात्राओं को खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान के मॉडल तैयार करने के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए शिक्षक प्रेरित करते