बालोद

डीएमएफ फंड से लाखों रुपए निकाले जा रहे, कुछ काम नहीं हो रहे

भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को डौंडी पहुंची। इसमें गांव-गांव से लोग शामिल हुए। बरसते पानी में हुई सभा में लोगों ने नेताओं की बात सुनी। यह यात्रा दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई है। दोपहर 3 बजे विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा डौंडी पहुंची।

less than 1 minute read
विधानसभा स्तरीय आमसभा का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउंड में किया

बालोद/डौंडी. भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को डौंडी पहुंची। इसमें गांव-गांव से लोग शामिल हुए। बरसते पानी में हुई सभा में लोगों ने नेताओं की बात सुनी। यह यात्रा दंतेवाड़ा से मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई है। दोपहर 3 बजे विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा डौंडी पहुंची। यात्रा में फग्गन सिंह कुलस्ते, केदार कश्यप, प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद मोहन मांडवी, शिवरतन शर्मा, कमल देवभंज, विकास मरकाम, कृष्णकांत पवार, भोजराज नाग, देवेंद्र जायसवाल, राजेश ताम्रकार, भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर, जय ठाकुर, दिनेश अग्रवाल, मनीष झा शामिल रहे।

डीएमएफ फंड की बंदरबांट हो रही
भाजपा मंडल ने विधानसभा स्तरीय आमसभा का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउंड में किया। जहां राम भजन सुनकर सभी झूम उठे। भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में डीएमएफ फंड की सिर्फ बंदरबांट हो रही है। लाखों की राशि निकाली जा रही है, लेकिन काम कुछ भी नहीं हो रहा है। सिर्फ कागजी कार्यवाही हो रही है।

सरकार ने शराब बंदी का वादा पूरा नहीं किया
उन्होंने कहा कि शासन की शराबबंदी की योजना पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि शासन ने घोषणा पत्र में लिखा था कि संपूर्ण शराबबंदी की जाएगी, लेकिन यह नहीं हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जयेश ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, कार्यक्रम प्रभारी दिनेश अग्रवाल, मंडल महामंत्री द्वय अजय चौहान, टिकेंद्र साहू, मंडल उपाध्यक्ष हिंछा राम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रूपेश नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव मानकर, पवन साहू, भीखम भुआर्य, राजेंद्र, पिंटू जैन उपस्थित रहे।

Published on:
16 Sept 2023 05:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर