CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है।
बालोद। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। चुनाव का महत्व समझाने इस बार पूरे प्रदेश में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिससे छत्तीसगढ़वासियों को एक-एक वोट का महत्व समझ आए। इस अभियान से प्रदेश में बहुत से लोग प्राभिवत हुए। इसका असर मतदाता सूचि में देखने को मिला।
जगतरा निवासी पुष्पा 40 साल बाद देंगी वोट
बालोद जिले की एक महिला है जो इस बार 40 से 45 साल बाद वोट करेंगी। बालोद जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम जगतरा निवासी आदिवासी महिला पुष्पा बाई नुरूटी उम्र 65 साल मतदाता जागरुकता अभियान से प्रभावित हुईं। पुष्पा ने बताया कि, इस बार 40-45 साल बाद वोट देंगी। पुष्पा बाई कम पढ़ लिखी हैं। जब मतदान जागरुकता टीम उनके पास पहुंची तो उन्हें पता चला कि पुष्पा ने 40 साल से मतदान नहीं दिया है। इसकी वजह पूछने पर पुष्पा ने बताया कि, सभी ग्रामीण जमरुवा गांव के मतदान केंद्र में वोट डालने जाते थे।
पहली बार ईवीएम मशीन से देंगी वोट
पुष्पा ने बताया कि, उस समय पुष्पा का नाम भी मतदाता सूची में था.इसके बाद जगतरा स्वतंत्र पंचायत बना। जमरुवा गांव का बूथ परिसीमन के बाद जगतरा में आया, लेकिन जब नई मतदाता सूची बनीं तो पुष्पा का नाम छूट गया। इसके बाद किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। पुष्पा बाई ने बताया कि जिस समय उन्होंने अंतिम बार वोट डाला था। उस समय बैलेट पेपर का जमाना था। अब वह उत्साहित हैं कि उसे ईवीएम मशीन से मतदान करने का मौका मिलेगा।