14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस अंकल ने बच्चों को गिनाए तंबाखू और गुड़ाखू के नुकसान, गिफ्ट में मिले बिस्किट और चॉकलेट

CG News: 17 जून को थाना सीतागांव क्षेत्रांतर्गत घोर नक्सल प्रभावित ग्राम मिचगांव में थाना प्रभारी सीतागांव निरीक्षक कार्तिकेशवर जांगड़े एवं स्टाफ द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस अंकल ने बच्चों को गिनाए तंबाखू और गुड़ाखू के नुकसान, गिफ्ट में मिले बिस्किट और चॉकलेट

पुलिस अंकल ने बच्चों को गिनाए तंबाखू और गुड़ाखू के नुकसान, गिफ्ट में मिले बिस्किट और चॉकलेट

CG News: मानपुर. 17 जून को थाना सीतागांव क्षेत्रांतर्गत घोर नक्सल प्रभावित ग्राम मिचगांव में थाना प्रभारी सीतागांव निरीक्षक कार्तिकेशवर जांगड़े एवं स्टाफ द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। हमर बेटी, हमर मान अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चों को उनके कानूनी अधिकार संबंधी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: CG Crime: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया 20 साल का कारावास

CG News: बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया। थाना प्रभारी कार्तिकेशवर द्वारा वर्तमान में हो रहे सायबर क्राइम, एटीएम फ्राड, केवाईसी, लॉटरी लगने के नाम पर, बैंक खाता नंबर साझा न करने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने, बाइक में तीन सवारी सफर न करने, और अन्य सामग्री बेचने वाले, सोना, चांदी गहनों की सफाई के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले, अनजान लोगों के गांव में आने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने कहा गया। गुड टच, बैड टच ,पॉक्सो एक्ट, शरीर संबंधी अपराध, अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप, नारकोटिक्स ड्रग्स, शराब, तंबाखू, गुड़ाखू सेवन के बुरे प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।