
CG Politics: चुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी, अपने-अपने विधानसभा में बूथों को मजबूत करने का लिया संकल्प
CG Politics: बालोद. विधानसभा चुनाव में कुछ माह ही शेष है। ऐसे में अब राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के तत्वावधान में गुरुवार को बूथ लेवल प्रशिक्षण शिविर बालाजी रिसॉर्ट में हुआ।
CG Politics: मास्टर ट्रेनर राजीव साहू नई दिल्ली ने प्रथम सत्र में कांग्रेस की स्थापना से लेकर अभी तक के इतिहास के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाने एवं अपने-अपने विधानसभा में बूथों को मजबूत करने का भी संकल्प दिलाया। हर गांव के लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं के बारे में बताएं।
महात्मा गांधी का सत्याग्राह समझाया
CG Politics: शिविर में महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के लिए किए गए सत्याग्रह को समझाया। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव के भारत की प्रगति एवं आर्थिक उन्नति के लिए किए गए काम जैसे पंचशील योजना, गुट निरपेक्ष आंदोलन, जय जवान जय किसान, हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज व्यवस्था आदि के बारे में बताया।
प्रशिक्षण के बहाने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
CG Politics: इस बार विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता अधिक रहेंगे। ऐसे में कांग्रेस ने युवा मतदाताओं में इस कार्यक्रम के बहाने जोश भरा। सीनियर नेताओं ने जीत का मंत्र भी दिया।
बूथों को मजबूत करो, जीत पक्की
CG Politics: द्वितीय सत्र में सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारी के विषय में बताया गया। कार्यकर्ताओं को चुनाव घोषणा के पहले एवं मतदान होने तक की जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। सभी कार्यकर्ताओ ने 2023 एवं 2024 के चुनाव में अपने-अपने मतदान केंद्र में कांग्रेस को जिताने के संकल्प लिया। संजारी बालोद के विधायक संगीता सिन्हा के उद्बोधन के बाद पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा का जन्मदिन भी मनाया गया।
Published on:
24 Jun 2023 11:19 am

बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
