2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balod Accident: बालोद हादसे में घायल 1 और शख्स ने तोड़ा दम, अब तक 7 की मौत, 6 घायल

बालोद में ट्रक और कार में हुई भिड़ंत में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। घायल एक और शख्स ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अब यह संख्या 7 हो गई, जबकि 6 का इलाज जारी है...

2 min read
Google source verification
Balod accident news

Balod Accident: छत्तीसगढ़ के बालोद में सामने आए भीषण सड़क हादसे में एक और मौत हो गई। जिसके बाद अब मरने वालों की संख्या 7 हो गई हैं। 6 घायलों का इलाज जारी है। यह हादसा भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर आज सुबह हुआ है। घटनास्थल पर ही 6 की मौत हो गई। वहीं अन्य का इलाज जारी है।

Balod Accident: कार में सवार थे 13 लोग

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार की रात की है। बताया गया कि 7 सीटर जायलो कार में 13 लोग सवार थे। जिले के डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत चोरहापड़ाव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। 13 लोग कार में ही घंटों फंसे रहे। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, 4 महिला 1 पुरुष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Balod Accident: बालोद में ट्रक और कार की टक्कर से 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल… मचा हड़कंप

अन्य 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंच पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से 1 की मौत उपचार के दौरान हो गई।

नामकरण संस्कार से लौट रहा था परिवार

बताया गया कि कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास कार को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग बालोद, महासमुंद और कवर्धा के निवासी बताए जा रहे हैं।

20 मई को कवर्धा में हुई थी 19 लोगों की मौत

कवर्धा जिले के बाहपानी के बंजारी घाट में 20 मई को कई परिवार उजड़ गए। वाहन के अनियंत्रित होने से 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव को मातम में बदल गया था। इसमें कई लोग एक ही परिवार के थे। एक परिवार से पति-पत्नी, तीन परिवार के मां और बेटी भी इस दुर्घटना के शिकार हो गए। बता दें कि सभी मृतक तेंदूपत्ता संग्रहक परिवार पहाड़ी से थे, जो तेंदूपत्ता तोड़कर वापस अपने गांव जा रहे थे।

Story Loader