2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बच्चों की मां के साथ पति ने की ऐसी हैवानियत, मौत पर उठने लगे सवाल, मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल

दो बच्चों की मां की संदेहास्पद मौत (domestic violence in Balod) से हड़कंप मच गया है। ग्राम निकुम की बेटी 25 वर्षीय सत्यवती धनकर की मौत पर मायके वाले सदमे में हैं। (Balod crime news)

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Aug 04, 2019

Domestic violence in balod

दो बच्चों की मां के साथ पति ने की ऐसी हैवानियत, मौत पर उठने लगे सवाल, मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल

बालोद /निकुम . दो बच्चों की मां की संदेहास्पद मौत (domestic violence) से हड़कंप मच गया है। ग्राम निकुम की बेटी 25 वर्षीय सत्यवती धनकर की मौत पर मायके वाले सदमे में हैं। मृतिका के दो बच्चे एक ढाई वर्ष का दूसरा चार वर्ष का है। वहीं मृतिका के भाई युधिष्ठर धनकर ने कहा कि शराब पीकर उसका पति केशव प्रसाद मारपीट(domestic violence in Balod) करता था।

(Balod crime news)

मिले हैं शरीर पर चोट के निशान
अंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को मृतिका के मायके वाले को मोबाइल पर सूचना मिली सत्यवती की तबीयत खराब है। हालत को देखते हुए परिवार ने उसे निकुम मायके ले आए। सत्यवती को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी शाम 4.20 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया। मृतिका के शरीर में हल्के चोट के निशान मिले हैं। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग भेजा।

Read more: स्कूली बच्चियों से Rape और छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक ने जांच से पहले ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, मच गया हड़कंप....

शराब पीकर मारपीट करता था
सत्यवती का विवाह 6 वर्ष पहले कठिया अर्जुंदा में केशव धनकर से हुआ। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि दमाद केशव आए दिन मारपीट करता था। मारपीट से तंग आकर वह बच्चों के साथ निकुम आ गई। पखवाड़े भर पहले उसके नाना सुसुर व दमाद केशव प्रसाद झूठी बातों व आश्वासन देकर अपने ग्राम कठिया ले गए। फिर वही रवैया अपनाया, जिसके कारण मेरी बेटी की मौत हो गई।

पीएम के लिए भेज दिया
ससुराल वाले सत्यवती को गलवा माता पीडि़त होने का कारण बताकर झूठी कहानी बना रहे हैं। मृितका के पति केशव जो कि मिस्त्री काम करता है ने बताया कि मेरी पत्नी को गलवा माता हो गई थी। जिसके कारण तबीयत बिगड़ गई। उसका इलाज भी गांव में कराया। अंडा पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वही जांच कर रही है।

अधेड़ के साथ की मारपीट, जुर्म दर्ज
बेमेतरा के बेरला थाना में आपसी विवाद को लेकर युवक ने अधेड़ की पिटाई कर दी। मामले में पीडि़त की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

शराब के साथ दो गिरफ्तार
कचांदुर के थाना रनचिरई क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम तमोरा में जयंत सोनवानी पिता ठगवा राम 38 वर्ष के घर से पुलिस ने 6 पेटी अवैध शराब जब्त किया है। इसी तरह चंद्र कुमार देशलहरा पिता स्वं बाबूलाल 42 वर्ष के पान की दुकान में उनके कब्जे से 15 को पौव्वा गोवा शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (2)(क) के तहत कार्रवाई की है। (Balod crime news)

Chhattisgarh Balod से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Story Loader