
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी और पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पहुंचा हाथी
बालोद. सोमवार की रात 8 बजे जिला मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक दंतैल हाथी घुसने से हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में हाथी की चहल-कदमी देखी गई। इसके बाद कुछ पुलिस कर्मी कार्यालय में ही छिप गए। इसकी खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और मोबाइल से वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। इस पर वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। रिहायशी इलाके में हाथी घुसने से पीडब्ल्यूडीे कॉलोनी, सिंचाई विभाग, जुर्री पारा, आमापारा कॉलोनी में हड़कंप मच गया था। हाथी की उपस्थिति को देखते हुए नेशनल हाइवे व इन इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया था।
जाटादाह जंगल में पहुंचा हाथी
मंगलवार सुबह जाटादाह जंगल में हाथी का लोकेशन देखा गया। जिला मुख्यालय में पहली बार हाथी पहुंचा है। वहीं देर रात को तांदुला जलाशय के रास्ते हाथी शहर से बाहर चला गया।
दहशत में रात भर सो नहीं पाए लोग
हाथी के कॉलोनी में घुसने एवं विचरण करते देख सिंचाई कॉलोनी, जुर्रीपारा, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी व आमापारा के लोग दहशत में सो नहीं पाए। रातभर हाथी का डर सताते रहा। लोगों को सुबह हाथी का लोकेशन जाटादाह जंगल में होने की जानकारी मिली, तब राहत की सांस ली।
तीन साल से जिले के जंगल में घूम रहा हाथी
जिले में पहले चंदा हथिनी का दल आया। वह गरियाबंद, धमतरी के जंगल से होते हुए बालोद के जंगल व कांकेर, राजनांदगांव के जंगल में विचरण करते हुए फिर लौट गया। तीन साल से यही सिलसिला चल रहा है।
Published on:
04 Jul 2023 11:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
