बालोद

weather update: डौंडीलोहारा, मार्रीबंगला व बालोद तहसील में अच्छी बारिश, अन्य स्थानों पर नाममात्र वर्षा

बालोद जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से बारिश हो रही है। यह बारिश खंड वर्षा के रूप में हो रही है। गुरुवार को डौंडीलोहारा, मार्रीबंगला देवरी व बालोद तहसील में जमकर बादल बरसे। वहीं गुरुर, अर्जुंदा, गुंडरदेही व डौंडी तहसील में नाम मात्र की बारिश हुई।

less than 1 minute read
मानसून सक्रिय

बालोद. जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने से बारिश हो रही है। यह बारिश खंड वर्षा के रूप में हो रही है। गुरुवार को डौंडीलोहारा, मार्रीबंगला देवरी व बालोद तहसील में जमकर बादल बरसे। वहीं गुरुर, अर्जुंदा, गुंडरदेही व डौंडी तहसील में नाम मात्र की बारिश हुई। हालांकि इन तहसीलों में भी दिनभर बदली छाई रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में औसत 17.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है। वहां के किसानों ने राहत की सांस ली है। अभी भी कई किसानों के खेतों में फसल पकने के लिए पानी की जरूरत है। इस बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिली है।

मानसून सीजन बीतने 8 दिन शेष, अब तक 958 मिमी बारिश
मानसून सीजन बीतने में अभी 8 दिन बाकी है। इस मानसून सीजन में 958 मिमी बारिश हो चुकी है। आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। बीते साल की तुलना में इस साल बारिश कम हुई है।

किसानों को मिली राहत, बारिश से किसान खुश
इस बारिश से किसान जरूर खुश हैं। गुरुवार को जिन क्षेत्रों में तेज हवा भी चली है, वहां धान की फसल खेतों में गिर गई है, जिससे किसान चिंतित हैं। जिन किसानों की फसल अच्छी है, उसके लिए यह बारिश फायदेमंद है। ज्यादा बारिश फसलों को नुकसान भी कर सकती है।

किस तहसील में कितनी हुई बारिश
तहसील -बारिश मिमी में
बालोद -17.8
गुरुर -1.6
गुंडरदेही -5.3
डौंडी -9.6
डौंडीलोहारा -39.9
अर्जुंदा -2.9
मार्रीबंगला (देवरी)-47.3
कुल औसत -17.8 मिमी

Updated on:
23 Sept 2023 05:47 pm
Published on:
22 Sept 2023 11:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर