26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारखाने में गन्ने की खरीदी बंद, सूखती फसल काट फेंकने को मजबूर किसान

बालोद जिले के करकाभाट स्थित मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाने में गन्ने की खरीदी बन्द कर दी गई है। वहीं कारखाने में गन्ने की पेराई भी 5 मई से बंद कर दी जाएगी। इससे किसान बची फसल को लेकर चिंतित हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Niraj Upadhyay

•

Updated: 2 May 2019, 8:10 AM IST

 balod patrika, Chhattisgarh, Balod impactful news,

कारखाने में गन्ने की खरीदी बंद, सूखती फसल काट फेंकने को मजबूर किसान

बालोद. जिले के करकाभाट स्थित मां दंतेश्वरी शक्कर कारखाने में बुधवार से गन्ने की खरीदी बन्द कर दी गई है। वहीं कारखाने में गन्ने की पेराई भी 5 मई से बंद कर दी जाएगी। ऐसे में खेतों में खड़ी फसल काटने का इंतजार करते किसानों को गन्ने से बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रबंधन के निर्णय से बड़ी संख्या में किसान परेशान हो गए हैं। हालांकि विभाग का दावा है कि जिनकी गन्ने की फसल नहीं कटी है उनसे चर्चा की गई है। वहीं गुंडरदेही ब्लॉक के कुछ किसानों के गन्ने की फसल ज्यादा सूख जाने के कारण उसे काटकर फेंकने को मजबूर हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शक्कर कारखाने में दोपहर 12 बजे तक ही गन्ने की खरीदी की जाती है।

अब तक 2 हजार 24 किसानों ने बेचा 92300 मीट्रिक टन गन्ना
जानकारी के मुताबिक इस बार जिले के 19 सौ से ज्यादा किसानों ने गन्ने की फसल ली थी। वहीं कारखाने में अन्य जिले के किसानों को मिलाकर कुल 2 हजार 24 किसानों ने गन्ने बेचे हैं। इस बार बीते साल की तुलना मं गन्ने की पेराई और शक्कर का उत्पादन भी अधिक हुआ है। कारखाना प्रबन्धन से मिली जानकारी अनुसार इस बार कुल 92 हजार 3 सौ 94 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई है, जबकि बीते साल 78 हजार 3 सौ 98 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हुई थी। इस बार शक्कर का उत्पादन भी अब तक का सबसे ज्यादा हुआ है। इस बार रिकॉर्ड 83 हजार 200 क्विंटल शक्कर का उत्पादन किया गया है। बीते साल 68 हजार 90 क्विंटल ही उत्पादन हुआ था।

6 किसानों की फसलों में लगी आग
बता दें कि इस बार जिले के कुल 6 किसान ऐसे रहे जिनकी लगभग 10 एकड़ गन्ने की फसल में आग लग गई थी। आग लगने के बाद गन्ना खराब हो गया थ, पर किसानों की हित को देखते हुए इस गन्ने को भी खरीदा गया। ज्ञात रहे कि जिले के अनेक किसानों को अभी और उम्मीद थी कि हमारी बची फसल को कारखाना प्रबंधन और खरीदेगा, पर इतनी जल्दी खरीदी बंद कर दी जाएगी ये नहीं सोचे थे।

जीएम बोले इस बार बेहतर स्थिति में हम
इस मामले में जीएम पीताम्बर ठाकुर ने कहा इस बार गन्ने की पेराई व शक्कर का उत्पादन अच्छा हुआ है, अब तक की स्थिति में जो एक उपलब्धि है। इस तरह की पेराई और शक्कर का उत्पादन आने वाले समय में और बेहतर होगा।