17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंदरूपारा पानी टंकी : नल से पानी के लिए माह भर और इंतजार

गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ रहा है। गर्मी में पेयजल से प्रभावित मोहल्लों को पानी उपलब्ध कराने दो टंकी का निर्माण किया गया है। लेकिन अब तक पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है। नगर पालिका के मुताबिक कुंदरूपारा में 1.17 करोड़ की लागत से बनाई गई टंकी से पानी […]

2 min read
Google source verification
कुंदरूपारा में 1.17 करोड़ की लागत से बनाई गई टंकी से पानी की सप्लाई इसी माह के अंत तक करने की योजना है। लेकिन दशेला तालाब संजय नगर की टंकी से इस गर्मी सीजन में पानी सप्लाई करना मुश्किल है।

गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ रहा है। गर्मी में पेयजल से प्रभावित मोहल्लों को पानी उपलब्ध कराने दो टंकी का निर्माण किया गया है। लेकिन अब तक पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई है। नगर पालिका के मुताबिक कुंदरूपारा में 1.17 करोड़ की लागत से बनाई गई टंकी से पानी की सप्लाई इसी माह के अंत तक करने की योजना है। लेकिन दशेला तालाब संजय नगर की टंकी से इस गर्मी सीजन में पानी सप्लाई करना मुश्किल है। यहां पाइपलाइन का विस्तार राशि के अभाव में रुक गया है। अधूरे विस्तार को पूरा करने शासन से 50 लाख रुपए की मांग पालिका ने की है। राशि स्वीकृत होने का इंतजार है।

2.17 करोड़ से बनी टंकियां

जिला मुख्यालय के सबसे ज्यादा पेयजल समस्या वाले क्षेत्र कुंदरूपारा, शिकारीपारा व संजय नगर वार्ड के लोगों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए जूझना पड़ता है। पानी की आपूर्ति टैंकर और निजी बोर से करनी पड़ती है। समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कुंदरूपारा व संजय नगर में नगर पालिका ने लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है। इन टंकियों से लगभग 1500 घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :

करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं संवर सका स्टेडियम

कुंदरूपारा टंकी से पानी सप्लाई इसी माह से

कुंदरूपारा स्कूल के पास पानी टंकी निर्माण में एक करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से हुआ है। नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी की माने तो टंकी की जलभराव क्षमता 250 किलोलीटर की है। टंकी तैयार है। पाइपलाइन का विस्तार भी हो चुका है। हमारी कोशिश है कि फरवरी के अंत तक पानी सप्लाई शुरू कर दें। इस वार्ड के लगभग 800 घरों में नए नल कनेक्शन दिया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें :

तंत्र-मंत्र की आशंका : चार माह पहले मृत तीन साल की बच्ची के दफन शव से सिर गायब

दशेला तालाब की टंकी में जलभराव इस सीजन में मुश्किल

दशेला तालाब स्थित पानी टंकी में जल भराव इस सीजन में होना मुश्किल है। पाइपलाइन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए कम पड़ गए। यहां एक करोड़ की लागत से 270 किलो लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण किया गया है। महामाया मंदिर क्षेत्र तरफ पाइपलाइन विस्तार कार्य नहीं हुआ है। पालिका उपाध्यक्ष के अनुसार शासन से राशि की मांग की गई है। इस टंकी से 700 घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे।

गर्मी में पानी के लिए रहती है मारामारी

भीषण गर्मी के दिन में मोहल्लेवासियों की सुबह से ही पानी के लिए नल के सामने भीड़ जमा हो जाती है। यही हाल शाम के समय भी रहती है। मोहल्लेवासी रामसिंह, दुलारी बाई, योगेश्वरी ने बताया कि महिलाओं को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तार का कार्य लगभग दो साल से काम चल रहा है। अब तक यह काम पूरा हो जाना था। इस गर्मी में नगर पालिका हर हाल में राहत दिलाएं।

पाइपलाइन विस्तार का कार्य चल रहा है

नगर पालिका बालोद सीएमओ मोबिन अली ने कहा कि नगर के कुंदरूपारा, संजय नगर में पानी की समस्याओं को देखते हुए दो नई टंकी बनाई गई है। पाइपलाइन विस्तार का कार्य चल रहा है। जल्द काम पूरा हो जाएगा। गर्मी से पहले काम पूरा कर पानी सप्लाई करने की योजना है।