बालोद

धान खरीदी बंद : 3767 किसान ने नहीं बेच पाए धान

बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 142 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर सरकार ने एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक किए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की। मंगलवार को खरीदी बंद हो गई। आखिरी दिन जिले भर के धान खरीदी केंद्रों में मात्र 144 किसानों ने 2756.80 धान बेचा।

2 min read
धान खरीदी बंद : 3767 किसान ने नहीं बेच पाए धान

बालोद. जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 142 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर सरकार ने एक नवंबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक किए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की। मंगलवार को खरीदी बंद हो गई। आखिरी दिन जिले भर के धान खरीदी केंद्रों में मात्र 144 किसानों ने 2756.80 धान बेचा। इस साल 1 लाख 42 हजार 863 पंजीकृत किसानों में से 1 लाख 39 हजार 96 किसानों ने 56 लाख 78हजार 994.20 क्विंटल धान बेचा है। इस सत्र में 3767 किसानों ने पंजीयन के बावजूद धान नहीं बेच पाए। जिले का प्रदर्शन बीते साल से अच्छा रहा। इस बार लगभग 5 लाख क्विंटल अधिक धान की खरीदी हुई।

1162 करोड़ रुपए का बेचा धान
इस बार मौसम अनुकूल होने से धान की उपज भी अच्छी हुई। किसानों ने 1162.78 करोड़ का धान बेचा। विभाग इसे बेहतर प्रदर्शन मान रहा है। पहली बार जिले में इतनी ज्यादा धान की खरीदी हुई है। इस साल फसल उत्पादन में किसानों को लाभ हुआ है।

11 लाख 74 हजार क्विंटल धान का परिवहन शेष
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक जिले में कुल 46 लाख 04 हजार 803 क्विंटल धान का उठाव हुआ है। अभी भी जिले के धान खरीदी केंद्रों में 11 लाख 74 हजार 191 क्विंटल धान का उठाव शेष है।

कुसुमकसा व मिर्रीटोला में सबसे अधिक खरीदी
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुताबिक इस सीजन में सबसे ज्यादा धान खरीदी कुसुमकसा केंद्र में 83,164, मिर्रीटोला में 76,284 क्विंटल धान व सबसे कम मार्री में 6120 एवं नारागांव में 9313 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

धान खरीदी पर एक नजर
सेवा सहकारी समिति -122
धान उपार्जन केंद्र -142
पंजीकृत किसान -1 लाख 42 हजार 863
धान बेचने वाले किसान- 1 लाख 38 हजार 96
धान की खरीदी- 56 लाख 78 हजार 994.20 क्विंटल
किसानों ने नहीं बेचा धान- 3 हजार 767 किसान
धान का परिवहन-46 लाख 6 हजार 803 क्विंटल।
शेष परिवहन- 11 लाख 74 हजार 191 क्विंटल

Published on:
31 Jan 2023 11:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर