बालोद जिला मुख्यालय के तालाबों की सफाई का अभियान नगर पालिका चला रही है। अब तक तीन तालाबों की सफाई हो चुकी है। जिस तालाब के सौंदर्यीकरण व सफाई के लिए नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च किए, उस गंगा सागर तालाब की सफाई के लिए वृहद रूप में सफाई अभियान फिर चलाने की योजना है। शनिवार से इसकी सफाई शुरू हो सकती है।
बालोद. जिला मुख्यालय के तालाबों की सफाई का अभियान नगर पालिका चला रही है। अब तक तीन तालाबों की सफाई हो चुकी है। जिस तालाब के सौंदर्यीकरण व सफाई के लिए नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च किए, उस गंगा सागर तालाब की सफाई के लिए वृहद रूप में सफाई अभियान फिर चलाने की योजना है। शनिवार से इसकी सफाई शुरू हो सकती है। (balod patrika) पत्रिका ने शहर के तालाबों की दयनीय स्थिति को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशन के बाद पालिका योजना बनाकर तालाबों की सफाई करा रही है। अभी तक कांशीबन तालाब, कुंडी बरेज, आमा तालाब, छिंदही तालाब की सफाई पूरी हो चुकी है।
नगर पालिका व मछुआरा समिति मिलकर कर रहे सफाई
जिन तालाबों को नगर पालिका ने लीज में दिया है, उन तालाबों की सफाई पालिका व मछुआरा समिति मिलकर कर रहे हैं। सफाई होने से तालाब व पानी साफ दिखाई दे रहा है। पहले गंदगी के कारण लोग निस्तारी करने से भी कतराते थे।
गंगा सागर तालाब की सामूहिक रूप से करेंगे सफाई
पालिका के स्वच्छता निरीक्षक पूर्णानंद आर्य ने बताया कि तालाबों की सफाई कराई जा रही है। गंगा सागर तालाब की सफाई पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा के नेतृत्व में कराई जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को तालाब का निरीक्षण किया है। सफाई की योजना बनाई है। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन मिलकर सफाई करेंगे।
गंदगी से पट गया है मॉडल तालाब
गंगा सागर तालाब को मॉडल तालाब भी कहते हैं, लेकिन मॉडल तालाब का हाल बेहाल है। वर्तमान में यहां डेंस उग आई है और पूरा तालाब गंदगी से पट गई है।