बालोद

कायाकल्प योजना : राज्य टीम ने चार घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण, कुछ सुविधाएं और जरूरी

कायाकल्प योजना के तहत सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। पांच सदस्यीय टीम ने चार घंटे निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल की गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था एवं सभी स्टाफ नर्स व चिकित्सकों से जानकारी ली।

less than 1 minute read
जिला अस्पताल

बालोद. कायाकल्प योजना के तहत सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। पांच सदस्यीय टीम ने चार घंटे निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल की गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था एवं सभी स्टाफ नर्स व चिकित्सकों से जानकारी ली। मरीजों से भी इलाज व सफाई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने वर्तमान व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई, लेकिन कुछ और सुविधाएं की जरूरत बताई।

चार साल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ीं
टीम ने कहा कि चार साल पूर्व भी यहां आए थे। उस समय स्वास्थ्य व्यवस्था कम थी। अब पहले से सुधार आया है। और बेहतर करने की जरूरत है। टीम जिला अस्पताल को अंक देगी। देखना है कि जिला अस्पताल को कितने अंक मिलते हैं।

सिटी स्केन की हो सुविधा
निरीक्षण के दौरान सिटी स्केन की सुविधाओं की कमी का भी जिक्र किया गया। मरीजों व लोगों ने भी कहा कि जिला अस्पताल में सिटी स्केन की सुविधाएं मिल जाए तो राहत की बात होगी। आज भी लोग निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग ने शासन से मांग की है।

कायाकल्प निरीक्षण टीम में ये थे शामिल
राज्य से स्वास्थ्य सेवाएं उप संचालक डॉ. एनआर नवरतन, डॉ. अभ्युदय तिवारी, डॉ. प्रेम वर्मा, डॉ. शाहिल मसीह, डॉ. जितेंद्र कुमार ने सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीमाली, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओपी वर्मा, वीके देवदास आदि उपस्थित रहे।

Published on:
17 Jan 2023 10:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर