4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैलेंटाइन डे के दिन खड़ी ट्रक से जा भिड़े बाइक सवार युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दल्ली मार्ग से एक ही मोटर साइकिल से दो लोग बालोद की तरफ आ रहे थे, तभी पर्यावरण पार्क के पास खड़ी ट्रक से मोटर साइकिल सवार टकरा गए। (Balod News)

less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Feb 15, 2020

वैलेंटाइन डे के दिन खड़ी ट्रक से जा भिड़े बाइक सवार युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

वैलेंटाइन डे के दिन खड़ी ट्रक से जा भिड़े बाइक सवार युवक, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बालोद. जिला मुख्यालय के पर्यावरण पार्क के पास तेज रफ्तार बाइक के खड़ी ट्रक में टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसे तत्काल संजीवनी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे की है। दल्ली मार्ग से एक ही मोटर साइकिल से दो लोग बालोद की तरफ आ रहे थे, तभी पर्यावरण पार्क के पास खड़ी ट्रक से मोटर साइकिल सवार टकरा गए। (Road accident in Balod)

इस घटना से मोटर साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथी को गंभीर चोटआई है। फिलहाल दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों युवकों का नाम क्या है, कहां के रहने वाले है और कहां जा रहे थे। बहरहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत
पुल निर्माण कर रहे 23 वर्षीय मजदूर युवक के मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे ग्राम अरजगुड़ा की है। जहां गांव में पुल का निर्माण कार्य में लगे सूरज निषाद उम्र 23 वर्ष पिता भागवत निषाद निवासी ग्राम तारी पुल निर्माण के समय कांक्रीट का काम कर रहे थे।

तभी मिक्सर मशीन से उसका सीना लग गया और वह गिर गया। जिससे अंदरूनी चोट लगने से निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम 4 बजे उसकी मौत हो गई। देर शाम होने की वजह से मृतक का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। शनिवार सुबह पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।