14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 और ए ग्रेड का 2203 रुपए

balod patrika news प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 2023-24 के फसल वर्ष के लिए खरीद की सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दी गई। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

2 min read
Google source verification
देश के किसानों को बड़ा तोहफा

धान

बालोद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 2023-24 के फसल वर्ष के लिए खरीद की सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मंजूरी दी गई। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 143 रुपए बढ़ाकर सामान्य ग्रेड के धान को 2040 से बढ़ाकर 2183 प्रति क्विंटल व ए ग्रेड पर 163 रुपए की वृद्धि करते हुए प्रति क्विंटल 2203 रुपए किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में सबसे अधिक 10.4 प्रतिशत वृद्धि मूंग में की गई है। मूंग में एमएसपी अब 8558 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।

फसलों में की गई वृद्धि
गत वर्ष यह 7755 रुपए प्रति क्विंटल था, वहीं ज्वार में 210 रुपए, बाजरा 150 रुपए, रागी 268 रुपए, मक्का 128 रुपए, तुअर 400 रुपए, मूंग 803 रुपए, उड़द 350 रुपए, मूंगफली 527 रुपए, सूरजमुखी 360 रुपए, सोयाबीन 300 रुपए, तिल 803 रुपए, राम तिल 445 रुपए, कपास में 540 रुपए की वृद्धि इस वर्ष की है।

किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास
भाजपा जिला बालोद के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुनी करने में हरसंभव मोदी प्रयत्न कर रहे हैं, जिसमे एक तोहफा किसानों को दिया गया है। भाजपा नेताओं ने नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित समस्त केंद्रीय मंत्रियों का धन्यवाद दिया।

मोदी सरकार समझती है किसानों की पीड़ा
प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि इस फैसले से किसानों की आय में वृद्धि होगी। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि किसान हितैषी मोदी सरकार किसानों की पीड़ा को समझती है। किसानों की आय दोगुनी करने निर्धारित लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, राजेंद्र राय, बालमुकुंद देवांगन, देवलाल ठाकुर, यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव, देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू, छगन देशमुख, चमन लाल साहू, अभिषेक शुक्ला ने अन्नदाता किसानों के फसल के समर्थन मूल्य पर वृद्धि का स्वागत किया है।

किसानों की आर्थिक स्थिति में होगी वृद्धि
राकेश छोटू यादव, तोमन साहू, प्रेम साहू, जितेन्द्र साहू, शरद ठाकुर, लोकेश श्रीवास्तव, सुरेश निर्मलकर, दुष्यंत सोनवानी, कौशल साहू, प्रणेश जैन, मनीष झा, राकेश द्विवेदी, रूपेश सिन्हा, मनोहर सिन्हा, राजिव शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सभी फसलों के समर्थन मूल्य वृद्धि का स्वागत किया। कहा कि इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी।