बालोद

रसोइयों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, 20 से रायपुर में आंदोलन

मध्याह्न भोजन रसोइया संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रसोइयों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

less than 1 minute read
रसोइयों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, 20 से रायपुर में आंदोलन

बालोद. मध्याह्न भोजन रसोइया संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रसोइयों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के जिला अध्यक्ष नुकेश कुमार ने बताया कि यह सभी रसोइयों की हक की लड़ाई है। 20 मार्च से रायपुर में आंदोलन प्रदेशभर के रसोइया करेंगे। शनिवार तक जिला मुख्यालय में आंदोलन चलेगा। सोमवार को रायपुर में आंदोलन करेंगे। रसोइया अपने साथ टिफिन भी ला रहे हैं। दोपहर सामूहिक रूप से धरना स्थल पर भोजन करते हैं।

इतने कम मानदेय में कैसे चलेगा काम
संघ के सदस्यों व महिलाओं ने कहा कि एक दिन की रोजी लगभग 50 रुपए पड़ रही है। कहीं भी इतनी कम राशि नहीं है। भोजन बनाने का काम सिर्फ डेढ़ घंटे का नहीं है बल्कि सुबह 10 से दोपहर तीन बजते हैं। चूल्हा जलाने से लेकर खाना बनाना, बर्तन साफ करना, परोसना व साफ सफाई करना पड़ता है।

घायलों के इलाज के लिए राशि एकत्र की
गुरुवार शाम 6 बजे करीब जिले के ग्राम पीपरछेड़ी के पास सड़क दुर्घटना में रसोइयों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। घटना में 16 रसोइए घायल हो गए। तीन की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं अधिकांश घायलों की स्थिति सामान्य है। इन घायलों के इलाज के लिए रसोइयों ने राशि एकत्र दी।

Published on:
18 Mar 2023 12:03 am
Also Read
View All

अगली खबर