4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति के साथ खेत गई महिला की झाडिय़ों में मिली सिर कटी लाश, मां की ऐसी हालत देख चीख पड़ा जवान बेटा

गनियारी निवासी महिला की लाश पुलिस ने देर रात नगपुरा खार से बरामद किया। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। (Durg police)

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Dakshi Sahu

Feb 15, 2020

पति के साथ खेत गई महिला की झाडिय़ों में मिली सिर कटी लाश, मां की ऐसी हालत देख चीख पड़ा जवान बेटा

पति के साथ खेत गई महिला की झाडिय़ों में मिली सिर कटी लाश, मां की ऐसी हालत देख चीख पड़ा जवान बेटा

दुर्ग. गनियारी निवासी संतोषी साहू (38 साल) का शव पुलिस ने गुरुवार की देर रात नगपुरा खार से बरामद किया। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान है। गले क ा आधा से ज्यादा हिस्सा कटा हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रही है। गुरुवार को शाम 7 बजे 112 के कर्मचारियों ने पुलगांव पुलिस को सूचना दी कि महिला जिस खेत में काम कर रही थी, उस स्थल पर टिफिन भरा रखा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने रात में टार्च की रोशनी में महिला की तलाश शुरू की। (Murder in Durg)

पति के साथ खेत गई थी महिला
घास फूस में महिला का शव मिला। घटना के बाद से संतोषी साहू का पति तुकाराम साहू (45) गायब है। मृतक महिला के 19 वर्षीय पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता नगपुरा खार (खेत) जाने निकले थे। अन्य दिनों क ी तरह वे शाम 5 बजे तक घर लौटने का इंतजार करते रहे। बाद में खोजबीन भी की।

माता-पिता का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। पुलगांव टीआई उत्तर कुमार वर्मा ने बताया हत्या किसने की, क्या वजह है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के पति की तलाश हम कर रहे है।

मां-बेटे ने पिता को पीटा, जुर्म दर्ज
दुर्ग में चार्जिंग पर लगा मोबाइल गिरने से क्षतिग्रस्त होने पर ग्राम बानी निवासी राम बिलास यादव (42) की पिटाई उसकी पत्नी दुर्गा व बेटा मिथलेश ने मिलकर कर दी। इस मामले में धमधा पुलिस ने मां बेटे के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने गाली गलौज कर मारपीट करने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज किया है। ्र

पुलिस के मुताबिक रामबिलास बुधवार की रात खाना खाकर चार्जिंग में लगे अपने मोबाइल को लेने पहुंचा था। धक्का लगने से उसके बेटे मिथलेश का मोबाइल नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और दुर्गा ने अपने पति को पकड़ लिया। इसके बाद मिथलेश ने अपने पिता की हाथ घुसे से पिटाई कर दी।