19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान समूह की महिलाओं ने निकाला मार्च

अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान समूह की महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। महिलाएं बस स्टैंड में बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय में बिहान समूह महिलाओं ने विरोध मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बालोद

image

Satish Rajak

Apr 16, 2023

17 को कलेक्ट्रेट का करेंगी घेराव

5 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान समूह की महिलाओं ने निकाला मार्च

बालोद. अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहान समूह की महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। महिलाएं बस स्टैंड में बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। शनिवार को जिला मुख्यालय में बिहान समूह महिलाओं ने विरोध मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। बिहान समूह अध्यक्ष डौली साहू, सचिव हेमा साहू ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि 17 अप्रैल को महिलाएं कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी। बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं की मांग है मानदेय में वृद्धि, उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने, प्रतिमाह मानदेय देने, नियमितीकरण एवं निवास से कार्य स्थल आने जाने यात्रा भत्ता दिया जाए।