30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलोदा बाज़ार

Baloda Bazar: कलेक्टर का एक्शन! कर्मचारियों को फिर थमाया नोटिस, इस लापरवाही के चलते लगाई फटकार, देखें VIDEO

Baloda Bazar: प्रदेश में गुड गवर्नेंस के लिए शासन द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Google source verification

Baloda Bazar: प्रदेश में गुड गवर्नेंस के लिए शासन द्वारा सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उनके इस निर्देश का पालन हो भी रहा है या नहीं! इसकी पड़ताल करने बलौदा बाजार के कलेक्टर दीपक सोनी गुरुवार को सरकारी कार्यालयों जायजा लेने निकले। उनके इस निरिक्षण में 21 अधिकारी और कर्मचारी या तो गायब मिले या देरी से पहुंचे। कलेक्टर ने सभी से जवाब तलब किया है। साथ ही समय पर कार्यालय आने के सख्त निर्देश दिए हैं।

21 को थमाया नोटिस

इस निरीक्षण से सरकारी कार्यों में लापरवाही सामने आ गई। कैसे कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की गैरहाजिरी से जनता का समय बर्बाद होता है। कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि समयबद्धता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। सभी सुबह 10 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अतिरिक्त सीईओ योगेश वर्मा, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण करारोपण अधिकारी शत्रुहन ध्रुव, विलब से आने वाले पीओ मनरेगा अविनाश पैकरा एवं 12 अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।