5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bolywood कलाकारों ने बांधा समां, बच्चों ने की मौज-मस्ती, लिया एडवेंचर्स का मजा

तातापानी महोत्सव में बच्चे से लेकर बड़े मेले व एडवेंचर गेम्स का खूब उठा रहे लुत्फ, 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पहुंच चुकी हैं महोत्सव देखने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 16 Jan 2017, 5:53 PM IST

dancing bolywood artist

dancing bolywood artist

रामानुजगंज.
तातापानी महोत्सव 2017 में बॉलीवुड से आए कलाकारों की रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति सहित एडवेंचर गेम्स का लोग खूब लुत्फ उठा रहे हैं। मेले व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने खूब भीड़ उमड़ रही है। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखने को मिल रहा है।



जिला एवं अंचल का विख्यात तातापानी महोत्सव में महोत्सव स्थल पर जिले के अनेक विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग में संचालित जन कल्याणकारी कार्य एवं योजनाओं का जीवंत प्रदर्शन स्टाल के माध्यम से दिखाया गया है। वन विभाग के भव्य स्टाल में प्रवेश एवं निकासी द्वार हाथी के सिर का कटआउट लगा है।


वहीं अन्दर प्रवेश करने पर जंगल एवं पहाड़ पर्वत और वनों से प्राप्त होने वाले जंगली जड़ी-बूटियों को संजोकर रखने तथा उस बहुमुल्य औषधियों को प्रर्दशित किया गया है। शिक्षा विभाग के स्टाल में जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को दी जा रही राजपुर का पहल कोचिंग सह आवासीय विद्यालय एवं जिले के शिक्षित बेरोजगारों को प्रतियोगी परीक्षाओं संघ लोक सेवा आयोग,


राज्य लोक सेवा आयोग से लेकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उनका सभी के अनुरूप विशेषज्ञों द्वारा कोचिंग व परामर्श सुविधा उड़ान, कस्तुरबा आवासीय विद्यालय एवं जिले के मॉडल स्कूल का सजीव चित्रण किया गया है। इसी तरह बॉलीवुड सहित देश के नामी कलाकारों की रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए हैं।



एडवेन्चर स्पोर्टस व पैरा ग्लाइडिंग आर्कषण का केन्द्र

जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव की भव्यता को और अच्छा बनाने के लिए एडवेन्चर स्पोटर्स एवं पैरा ग्लेडिंग रखा गया है। जो विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र है। इसका बड़े से लेकर बच्चे जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।


विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

तातापानी महोत्सव का आनंद जिले के छात्र-छात्रा बेहतर ढंग से ले सकें, इसके लिए कलक्टर अवनीश कुमार शरण द्वारा विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। यहां प्रतिदिन 3 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं महोत्सव को देखने आ रहें हैं। जिले के विद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा, तातापानी में ठहरने एवं भोजन के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था की गई है।


मौत का कुआं व हवाई झूले का आनंद

तीन दिवसीय मेले में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है मौत का कुआं एव हवाई झूला। मेले में आ रहे लोग मौत का कुआं व हवाई झूला का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।