12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वन रक्षा समिति सदस्य की हत्या करने वाले 3 लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के ककना सागौन नर्सरी में प्राणघातक हमले में वन रक्षा समिति के एक सदस्य की हो गई थी मौत, दूसरा नाजुक हालत में रायपुर रेफर

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Mar 23, 2016

Accused in police custody

Accused in police custody

राजपुर.
बरियों चौकी क्षेत्र के अमड़ीपारा में शिवगढ़ मंदिर के समीप सागौन नर्सरी में सोमवार की रात तीन लकड़ी तस्करों ने वन रक्षा समिति के दो सदस्यों पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया था। इससे एक की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


गौरतलब है कि ककना नवापारा निवासी 48 वर्षीय शिवलाल हरिजन, 30 वर्षीय राजकुमार हरिजन और 40 वर्षीय देवप्रसाद गिरी सोमवार की रात लगभग 10 बजे अमड़ीपारा में शिवगढ़ मंदिर के समीप सागौन नर्सरी में हरे पेड़ की कटाई में लगे हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर वन रक्षा समिति के सदस्य ग्राम अमड़ीपारा पहाड़टोला निवासी 40 वर्षीय शिवराम गोंड़, 38 वर्षीय कमलाराम व परमानंद गोंड़ मौके पर पहुंचे।


तीनों ने लकड़ी तस्करों को हरे पेड़ काटने से मना किया। इससे आरोपी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने अपने पास रखे टांगी से शिवराम गोंड व कमलाराम पर हमला कर दिया। परमानंद गोंड़ थोड़ी दूर पर खड़ा था, इसकी वजह से वह मौके से अपनी जान बचाकर भाग निकला। इधर आरोपियों द्वारा टांगी के ताबड़तोड़ हमले से शिवराम गोंड़ की मौके पर ही मौत हो गई थी और कमलाराम गंभीर रुप से जख्मी हो गया था।


पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 120 बी व 34 के तहत अपराध दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त तीन टांगी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।


इधर कमलाराम को मिशन अस्पताल अंबिकापुर से नाजुक स्थिति में रायपुर रेफर कर दिया गया है। कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी दिनेश कुमार, राजपुर थाना प्रभारी किशोर केंवट, पीएसआई मनीष यादव, प्रियेश जॉन, बरियों चौकी प्रभारी केपी सिंह, विवेक सिंह, जयदीप सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिलेश्वर चंद, राहुल गुप्ता व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

image