8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा की हत्या के और आरोपियों को पकडऩे बंद रहा रामानुजगंज

19 फरवरी की सुबह वार्ड क्रमांक-13 स्थित कुएं में मिली थी छात्रा की अद्र्धनग्न लाश, दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को पुलिस पर बचाने का आरोप

2 min read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Feb 24, 2016

March

March

रामानुजगंज.
19 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 निवासी 10वीं की एक छात्रा की लाश पड़ोसी के कुएं में अद्र्धनग्न अवस्था में मिली थी। किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर बाल संपे्रक्षण गृह भेजा व खानापूर्ति कर दी।


इसे लेकर मृतिका के परिजन व नगरवासी घटना के दिन से लगातार हत्या में शामिल और आरोपियों को पकडऩे की मांग कर रहे हैं। घटना के विरोध में बुधवार को रामानुजगंज स्वस्फूर्त बंद रहा तथा लोगों ने गांधी चौक से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया तथा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया है।


गौरतलब है कि 19 फरवरी की सुबह वार्ड क्रमांक 13 निवासी एक छात्रा की लाश कुएं में अद्र्धनग्न अवस्था में मिली थी। दुष्कर्म कर हत्या के आरोप में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया था। परिजनों व नगरवासियों ने मामले में और आरोपियों के शामिल होने की बात कही थी।


उनका कहना है कि छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है तथा हत्या कर लाश कुएं में फेंका गया है। उन्होंने मुख्य आरोपी को बचाने पुलिस पर मामले में खानापूर्ति करने का भी आरोप लगाया है। आरोपियों को पकडऩे की मांग को लेकर नगरवासी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कैंडल व मशाल जलाकर भी शहर में रैली निकाली थी।


इसके बाद भी कार्रवाई न होता देख बुधवार को उन्होंने स्वस्फूर्त नगर बंद करने का निर्णय लिया था। विरोध में पूरा रामानुजगंज बंद रहा। दोपहर में नगरवासियों ने गांधी चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उन्होंने मृतात्मा की शांति के प्रार्थना की। सभा में काफी संख्या में नगरवासी सहित स्कूली छात्र-छात्राएं व महिलाएं शामिल हुईं।


इसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, आरएसएस के जिला संघचालक सुभाष जायसवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री अजय सोनी, भाजपा जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, प्रतीक सिंह, प्रमोद कश्यप, सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने यहां से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया।


यहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पुलिस मात्र एक नाबालिग को आरोपी बना पूरे मामले को दबा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा के दुष्कर्म व हत्या के मामले में विपत गुप्ता सहित अन्य शामिल हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।


उन्होंने मामले की जांच दूसरे जिले की पुलिस या सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। वहीं आंदोलन को देखते हुए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।


4 दिन बाद पहुंचे फोरेंसिक एक्सपर्ट

नगरवासियों के लगातार आंदोलन को देखते हुए घटना के 4 दिन बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह रामानुजगंज पहुंचे। उन्होंने किशोरी के कमरे की तलाशी ली कुएं का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरी के कपड़े व अन्य सामग्री भी जांच हेतु जब्त किया है।

ये भी पढ़ें

image