दोपहर 2.30 बजे सरपंच सम्मेलन को संबोधित करेंगे। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे से शंकरगढ़ व कुसमी के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, लोकनृत्य, लेजर शो, लेजर टेक बैंगलोर, एबिलिटी अनलिमिटेड डांस ग्रुप, खेसारीलाल यादव भोजपुरी सुपरस्टार एवं टीम की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 15 जनवरी को शाम 5 बजे से बलरामपुर व राजपुर के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, लोक नृत्य, रंग छत्तीसा राजनांदगांव, जेनिथ डांस ग्रुप मुम्बई, फायर डांस एलएसडी क्रू, कपिल थापा मुम्बई, रिनी चन्द्र कनाडा की प्रस्तुति होगी।