कुसमी। नगर से लगे ग्राम पंचायत कंजिया के नवापारा में रविवार की सुबह घर के समीप खेलते-खेलते एक 5 वर्षीय बालक ने बैलून को निगल (Big incident) लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, उसे बेहोशी की हालत में परिजन कुसमी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि बैलून बच्चे के श्वास नली में फंस गया था, दम घुट जाने की वजह से उसकी मौत हुई है।