बलरामपुर

The burning truck: नेशनल हाइवे पर क्लिंकर लोड ट्रक में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में ही हो गया खाक

The burning truck: अंबिकापुर-रामानुजगंज नेशनल हाइवे क्रमांक 343 पर हुआ हादसा, रायपुर से क्लिंकर लोड कर ट्रक जा रहा था बिहार, रास्ते में चाय पीने उतरा था ड्राइवर

less than 1 minute read
Truk burnt on national highway

रामानुजगंज. The burning truck: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे-343 पर जामवंतपुर में शनिवार की दोपहर एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना रौद्र रूप ले लिया कि ट्रक व उसमें लोड सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। ट्रक में क्लिंकर लोड था। घटना के दौरान ड्राइवर ट्रक से बाहर निकल चुका था, इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


गौरतलब है कि एक ट्रक रायपुर से क्लिंकर लोड कर बिहार के औरंगाबाद जा रहा था। ड्राइवर ने अंबिकापुर-रामानुजगंज एनएच-343 पर रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामवंतपुर में सडक़ किनारे ट्रक को खड़ा किया और चाय पीने चला गया। इसी बीच अचानक ट्रक के इंजन में आग लग गई।

वह कुछ कर पाता, इससे पहले ही आग ने रौद्र रूप ले लिया और ट्रक व उसमें भरा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें और धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दे रहे थे। ऐसे में वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, वहीं सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।


पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बुझाई गई आग
घटना की सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रक में आग लगने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on:
20 May 2023 07:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर