रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के छतवा गांव से लगे जंगल में गुरुवार को एक हाथी का शव मिला। इसकी (Elephant died) सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वन विभाग द्वारा पीएम पश्चात मौके पर ही शव को दफना दिया गया। हाथी की मौत कैसे हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। वन विभाग मामले की जांच में जुटी है। इधर सूरजपुर जिले के मोहनपुर में दल से बिछड़े हाथी घर के बाहर बंधी 4 भैंसों पर हमला कर दिया। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं।