शंकरगढ़. Elephant killed villagers: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लडु़वा सरपानी में शनिवार की रात दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। दरअसल 4 ग्रामीण खलिहान में सो रहे थे। इसी दौरान दल से बिछडक़र एक दंतैल हाथी वहां आ गया। आहट पाकर 3 ग्रामीणों की नींद खुल गई और वे जान बचाकर भाग निकले थे। वन विभाग द्वारा मृतक के परिजन को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है।