
सफलता के लिए कठिन मेहनत सबसे बड़ा अस्त्र है : मंजू श्रीवास्तव
बलरामपुर. मॉडर्न इन्टर कालेज बलरामपुर में कक्षा 1 से 9 एवं 11 के छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षफल वितरित किया गया। शनिवार को मॉडर्न स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय क्रमश: कक्षा-1 में रुद्र साहू व खुशी सिंह , कक्षा-2 में आस्था गुप्ता प्रथम,आर्यन सोनी एवं नमन गुप्ता द्वितीय, कक्षा-3 में अपेक्षा शुक्ला प्रथम व आँचल यादव एवं यश मौर्या द्वितीय, कक्षा-4 में यशस्व प्रताप सिंह प्रथम व नफीर अहमद द्वितीय, कक्षा-5 में अभय पाण्डेय प्रथम व प्रियांशी गुप्ता द्वितीय, कक्षा-6 में शिवम पाण्डेय प्रथम व प्रिशेज कन्नौजिया द्वितीय, कक्षा-7 में हिमेन्द्र सिंह प्रथम व शिवम त्रिपाठी द्वितीय, कक्षा-8 में विकास राव प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय कक्षा-9 में राजन तिवारी प्रथम व प्रणव मिश्रा द्वितीय, कक्षा-11 में शिवम मिश्रा प्रथम व कु. आकांक्षा मिश्रा अपने-अपने कक्षाओं में द्वितीय रहे जिन्हें शनिवार को अंकपत्र वितरित किये गए।
प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव ने प्रमाणपत्र वितरित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि जिंदगी के हर कदम पर कठिन मेहनत सबसे बड़ा अस्त्र है, इसे समझना बेहद जरूरी है। ज्यादा लगन व मेहनत से कार्य करते रहने की नसीहत भी बच्चों को दी। इस शैक्षणिक वर्ष का वार्षिक विद्यालय परिणाम तुलनात्मक रूप से काफी बेहतर रहा। इसके लिए जनपद के सभी अभिभावक बधाई के पात्र हैं। हाल ही में सम्पन्न बोर्ड परीक्षा 2019 के कक्षा 10 एवं 12 के बेहतर परिणामों की आशा की जा रही है। वैसे इस सत्र गृह परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चे सोमवार से नियमित विद्यालय आएं। परीक्षा प्रभारी टीएन मिश्रा ने वार्षिक परीक्षा परिणामों को घोषित करते हुए बताया कि इसी परिणाम के साथ यह शैक्षणिक सत्र की समाप्त हुआ। आगामी सत्र 1 अप्रैल 19 सोमवार से शुरू हो रहा है। इनकी अगले कक्षा की पढ़ाई शुरू हो जाएंगी। किन्ही कारणों से जिन बच्चों को असफलता हाथ लगी है, उन्हें निराश होने की कत्तई जरूरत नहीं है, उन्हें मेहनत करने की जरूरत है।
Published on:
30 Mar 2019, 8:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.