
केजीएमयू ने थारू जनजातियों के लिए लगाया मेडिकल कैम्प, 300 महिला, पुरुष व बच्चों का निःशुल्क परीक्षण
बलरामपुर. जनपद बलरामपुर देश के 115 सबसे पिछड़े जनपदों में सबसे निचले पायदान पर है। स्वास्थ्य शिक्षा पानी बिजली व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का इस जिले में पूरी तरह से अभाव है । प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के विकास के लिए विशेष रुचि ले रखा है । शायद यही कारण है कि केजीएमयू जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं ने इस जिले में आकर कार्य करना भी शुरू कर दिया है । इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा सिंह तथा सहायक निदेशक कीर्ति विक्रम सिंह के प्रयास से जिले के पचपेड़वा विकासखंड के अंतर्गत थारू बाहुल्य सीमावर्ती गांव इमिलिया कोडर में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क मेडिकल परीक्षण किया गया । लगभग 300 महिला पुरुष व बच्चों का मेडिकल परीक्षण इस कैंप में संपन्न हुआ ।
पचपेड़वा विकासखंड के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में थारू बाहुली लगभग एक दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं जहां पर अभी भी विकास की किरण नहीं पहुंच पाई है । घने जंगलों तथा पहाड़ी क्षेत्रों के बीच होने के कारण यहां पर सरकार की योजनाओं का भी लाभ अभी नहीं पहुंचा । पचपेड़वा के थारू बाहुल्य क्षेत्र में यह गांव स्थित है जहां पर 1992 में तत्कालीन बलरामपुर के सांसद रहे समाजसेवी नानाजी देशमुख दीनदयाल शोध संस्थान के तहत एक विद्यालय शुरू किया था जो निरंतर बढ़ते हुए आज इंटरमीडिएट की शिक्षा प्रदान कर रहा है ।
इसी विद्यालय में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा सिंह व सहायक निदेशक कीर्ति विक्रम सिंह के प्रयास से स्टडी सेंटर शुरू किया गया था और इन्हीं के प्रयास से किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रोफेसर संदीप तिवारी के नेतृत्व में पहुंची और फ्री मेडिकल कैंप के जरिए लगभग 300 थारू परिवारों का मेडिकल चेकअप करने के बाद उन्हें निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई । साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि महाराणा प्रताप ग्रामोदय दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय इंटर कॉलेज में टेली मेडिकल सेंटर स्थापना करेगा जिसके माध्यम से क्षेत्र के तमाम गंभीर रोगों का इलाज संभव हो सकेगा तथा यहां से रेफर मरीजों का केजीएमयू में निशुल्क इलाज कराया जाएगा ।
Published on:
01 Sept 2018 04:54 pm

बड़ी खबरें
View Allबलरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
