3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर

यहां मनाया गया मायावती का 62वां जन्मदिन, बसपा कार्यकर्ता में मची केक की लूट

बलरामपुर में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 62 वां जन्मदिन मनाया गया।

Google source verification

बलरामपुर. बलरामपुर में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 62 वां जन्मदिन मनाया गया। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के पथिक होटल में एक जनसभा का आयोजन भी किया गया। बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके पर बसपाईयों द्वारा केक भी काटा गया.केक काटने के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। केक की लूट भी इस तरह मची की एक दूसरे पर गिरते नजर आये।

 

जनसभा में पूर्व विधायक गैसड़ी अलाउद्दीन,पूर्व विधायक राम सागर अकेला, बसपा के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी मौजूद थे। सभी ने जनसभा के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए 2019 में ज्यादा से ज्यादा सांसद चुनकर लोकसभा भेजने का दृढ़ संकल्प लिया लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक की लूट ने अनुशासन में रहने वाले कार्यकर्ताओं की पोल खोल कर रख दी.बलरामपुर सदर नगर पालिका से बसपा चैयर मैन किताबुन्निशा व उनके प्रतिनिधि शाबान अली पूरे कार्यक्रम से नदारद रहे।

बलरामपुर में बसपा सुप्रीमों व सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर जमकर हंगामा हुआ। बसपा मायावती के जन्मदिवस को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रही है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व विधायक सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व सीएम मायावती अपने कार्यकर्ताओं को समय समय पर संयम में रहने की नसीहत देतीं है लेकिन इसका कोई असर कार्यकर्ताओं पर नजर नहीं आता। मायावती के 62वें जन्मदिन पर केक काटने के दौरान बसपा कार्यकर्ता केक पर टूट पड़े और केक की लूट मच गई। जिसे देखो वो केक को लूटकर भागता नजर आ रहा था। बुजुर्ग हो, जवान हो या बच्चा सभी लूटे गये केक का आनंद लेते नजर आये। लूट के दौरान कई कार्यकर्ता चोटिल भी हो गये। कार्यकर्ताओं को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कभी इन्हे केक के दर्शन ही ना हुए हों। सिर्फ इतना ही नहीं जिले के बसपा के पदाधिकारियों को ये तक नहीं मालूम की मायवती का ये कौन सा जन्मदिन है और किस दिन पड़ता है। बसपा के जिला प्रभारी हरीराम बौद्ध ने इसे मायावती का 61वां जन्मदिवस बताया तो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर गौतम ने मायावती के जन्मदिवस को 01 जनवरी को मनाने की बात कहीं।

ये भी पढ़ें

image