27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक का सड़क के किनारे पड़ा मिला शव, जताई जा रही हत्या की आशंका, मचा हड़कम्प

जनपद में आज ही युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 Aug 2018, 4:05 PM IST

A young man murdered in up

युवक का सड़क के किनारे पड़ा मिला शव, जताई जा रही हत्या की आशंका, मचा हड़कम्प

बांदा. जनपद में आज ही युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कर शव का पंचनामा भर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही है।

भाई के साथ दोपहर में खाना भी खाया

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव का है जहां सूरज उर्फ रज्जू नाम के युवक का शव आज पतवन गांव के भदवारी मोड़ के पास पड़ा हुआ मिला। जिस पर लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कल दोपहर सूरज घर पर ही था और उसने अपने भाई के साथ दोपहर में खाना भी खाया था। जब वह खाना खा रहा था उसी दौरान किसी का फोन आया और सूरज वहां से चला गया लेकिन सूरज रात में जब घर नहीं आया तो उसके परिजनों ने इसे फोन किया।

सूरज का फोन स्विच ऑफ

मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उसने रात में इसे दो तीन बार सूरज को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा यहां तक कि सुबह भी इसने एक बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। वहीं जब दूसरी बार फोन किया तो सूरज का फोन स्विच ऑफ हो गया। इसके कुछ समय पश्चात इनके एक रिश्तेदार का फोन आया और सूरज का शव पतवन गांव के पास पड़े होने की सूचना दी। जिस पर आनन-फानन में यह लोग वहां पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी हुई।

सूरज को फोन करके बुला लिया गया

मृतक के पिता शिवमंगल प्रसाद ने बताया कि शाम को 5 बजे सूरज को फोन करके बुला लिया गया था और ना तो इनकी किसी से रंजिश थी न कोई बात थी लेकिन उन्होंने बताया कि यह हत्या है। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया गया है।