
दहेज के बाद अब हलाला की मांग
Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता को ना केवल दहेज के लिए बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसे दोबारा घर में रखने के लिए ऐसी शर्त रख दी गई । ससुराल वालों ने पीड़िता को घर से निकालने के बाद कहा कि अगर उसे वापस आना है, तो पहले उसे हलाला करवाना होगा।
यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के मुताबिक, उसका निकाह जून 2025 में बड़े अरमानों के साथ हुआ था। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था, लेकिन पति और उसके परिवार वाले मिले हुए दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसे छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करने लगे। उसे कई दिनों तक भूखा रखा और बात-बात पर मार पीट करते थे । घर बचाने की खातिर वह सब कुछ सहती गई और कई बार पुलिस ने बीच -बचाव कर समझौता भी कराया ,लेकिन ससुराल वालों की नीयत नहीं बदली।
दिसंबर 2025 में उसे बुरी तरह पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया। ससुराल वालों ने मांग रखी कि यदि वह वापस आना चाहती है, तो अपने मायके से दो लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल लेकर आए। इतना ही नहीं, पति ने उसे कथित तौर पर तलाक देने की बात कहते हुए यह शर्त रख दी कि अब वह उसे तभी अपनी पत्नी स्वीकार करेगा, जब वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ हलाला करके आएगी।
ससुराल पक्ष की इस घिनौनी मांग लगातार मिल रही थी और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने मटौंध थाने में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Published on:
02 Feb 2026 07:15 pm

बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
