बांदा

Banda news : बांदा में कई महीनों से चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री,पुलिस ने कर दिया खुलासा

Banda News : यूपी के बांदा में आज एक अवैध गुटखा फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमे भारी मात्रा में बना हुआ अवैध गुटखा के साथ साथ उसे बनाने की बड़ी बड़ी मशीने भी बरामद हुई है। अवैध गुटखा फैक्ट्री संचालित करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Jun 24, 2023
Banda news : बांदा में कई महीनों से चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री,पुलिस ने कर दिया खुलासा

बता दे की पुलिस को काफी दिनों से चल रही गुटखा फैक्ट्री की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए। आज सुबह पुलिस ओर एसओजी की टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है।

मामला बांदा शहर कोतवाली के पीली कोठी स्तिथ गुरुद्वारा के सामने का हैं। जहा पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी। कि वहाँ पर एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज पुलिस औऱ एसओजी ने टीम ने संयुक्त कार्यवाही की जिसमे मकान पर संचालित गुटखा फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी संख्या में नकली बना हुआ गुटखा व उसे बनाने वाली भारी भरकम मशीने मिली है।

वही अवैध गुटखा बनाकर बाजार में बेचने वाले चार अभियुक्तों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सारा माल और मशीनों को जब्त कर लिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वही इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है।कि लगातार सूचना मिल रही थी। कि जिले के अंदर एक अवैध रूप से गुटखा की फैक्ट्री चल रही है। जो नकली गुटका बना रही है। सूचना के आधार पर हमने छापेमारी की और भारी संख्या में अवैध गुटका व उसको बनाने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। हमारे द्वारा उनको कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

Published on:
24 Jun 2023 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर