2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर की हत्या, फिर इसके बाद किया यह काम

जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification

बांदा

image

Neeraj Patel

Jul 30, 2019

Blind Murder case

Blind Murder case

बांदा. जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां को उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मार ली, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घर की तरफ भागे तो अंदर तीन लाशें खून से लतपत मिली। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी व एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व घटना की जांच में जुट गई है।

जानें क्या है पूरे मामले का प्रकरण

मामला बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र का है जहां गोलियों की आवाज सुनते ही ग्रामीण गांव के एक घर की तरफ भागे तो अंदर उन्हें तीन लाशें खून से लतपत मिली व मृत युवक के हाथ में तमंचा मिला। गांव के ही 32 वर्षीय युवक सुदांशू मिश्रा ने 22 वर्षीय लड़की अंजू और उसकी मां तुलसा को गोली मारकर खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी सहित पुलिस व एसओजी टीम भी मौके में पहुंच गई। साथ ही बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और कई बीजेपी नेता मौके पर पहुंचे। ट्रिपल हत्याकांड की इस घटना में पूरे गांव में सनसनी का माहौल पैदा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

घटना के बाद पुलिस ने मृत लड़की के पिता फूलचंद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। लड़की के भाई भी घर से फरार मिले है। जिससे इस घटना को संदिग्घ माना जा रहा है। घटना का कारण क्या है ये तो पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा। ग्राम प्रधान में बताया कि मृत लड़की का गांव के लड़के से प्रेम-प्रसंग चलता थम घरवालों को लड़के का घर में आना जाना पसंद नहीं था और ये बड़ी घटना घटी है।

ये भी पढ़ें - बीमारी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अस्पताल में मचा हड़कम्प

जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस घटना के बारे में बांदा एसपी गणेश प्रसाद शाहा का कहना है गिरवां गांव के घर में तीन लाशें मिली हैं जिसमें मृत युवक के हाथ में तमंचा था जिससे तीनों मौत हुई है। प्रथम दृस्टिया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लाशों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जांच की जा रही है, जांच उपरांत ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader