4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्राम समाज की जमीन पर दबंग ने किया कब्जा, फर्जी केस में प्रधान के पूरे परिवार को फंसाने का आरोप

शिकायत व विरोध करने पर झूठे मुक़दमे में फ़साने की धमकी दी जा रही है।

2 min read
Google source verification
banda

ग्राम समाज की जमीन पर दबंग ने किया कब्जा, फर्जी केस में प्रधान के पूरे परिवार को फंसाने का आरोप

बांदा. जिले में सरकारी जमीन पर कोर्ट के स्टे के बावजूद बीजेपी के तथाकथित नेताओं द्वारा कब्जा किए जाने और दबंगई किए जाने के संबंध में ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने डीएम और एसपी से मामले की शिकायत की है। साथ ही कहा की शिकायत व विरोध करने पर झूठे मुक़दमे में फ़साने की धमकी दी जा रही है।

मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफ़ी गांव का है जहां पर ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान का कहना है कि बीजेपी का एक तथाकथित नेता राजनारायण द्विवेदी और एक दबंग शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था जिस पर ग्राम प्रधान द्वारा हाईकोर्ट से स्टे ले लिया गया। बावजूद उसके दबंग उस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और जब ग्राम प्रधान इसका विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया जाता है। पूर्व में भी आरोप है कि गांव के दबंग शीतला प्रसाद त्रिपाठी द्वारा अपने दो चौकीदारों से उन पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था जो कि गलत था। मारपीट के मामले में ग्राम प्रधान, उनके पति और उनकी बेटी को फर्जी फंसाया गया है क्योंकि जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन ग्राम प्रधान के पति फतेहपुर में थे जो वहीं पर अध्यापक हैं। इसको लेकर इन लोगों ने पुलिस की चौखटों के खूब चक्कर लगाए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। इनका कहना है कि आगे भी दबंग बीजेपी का रौब दिखा इन्हें कई मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इनका कहना है कि केवल ग्राम समाज की जमीन को कब्जा करने के लिए दबंग इन पर अनर्गल झूठे आरोप लगा रहे हैं और इन्हें फंसा रहे हैं।