
Diwali 2018 : दिवाली (दीपावली) कब है, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहुर्त और महत्व
बांदा. दिवाली (दीपावली) का त्यौहार हिन्दू धर्म में हमारे भारत देश के उत्तर प्रदेश सहित हर राज्य में बड़े धूमधाम से हरसाल मानाया जाता है। इस बार 2018 में दीवाली (Diwali) नवम्बर माह की 7 तारीख दिन बुधवार को पड़ रही है। इस बार दिवाली करवा चौथ (Karva Chauth) के ठीक 10 दिन पड़ेगी। यहां आपको बताया जा रहा है कि दीवाली 2018 में कब है, दिवाली 2018 डेट क्या है। इसके साथ ही आपको यहां पर दिवाली 2018 पूजा विधि, शुभ मुहुर्त और महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है। जिससे आप दिवाली के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।
दीपावली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को हरसाल मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान राम रावण का वध करके 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने घर अयोध्या वापस लौटे थे। जिनके आने की ख़ुशी में सभी ने घी दीपक जलाए थे और उन दीपकों की रोशनी ने अमावस्या की काली रात को भी पूर्णिमा की रात बना दिया था।
Diwali Shubh Muhurat (दिवाली शुभ मुहुर्त)
बांदा निवाली ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि दिवाली (दीपावली) पर मां लक्ष्मी की पूजा बड़े ही धूमधाम से की जाएगी। जिसका शुभ मुहूर्त 7 नवम्बर दिन बुधवार 06:25 से 08:10 तक रहेगा और इसकी अवधि केवल 1 घंटा 45 मिनट की है।
diwali puja vidhi (दिवाली पूजा विधि)
दिवाली (दीपावली) के दिन आप सभी शुभ मुहूर्त से पहले मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर लें। सभी दीपकों में बाती भी डालकर रख दें और जैसे ही दिवाली की शुभ मुहुर्त शुरू हो जाए तो आप शुभ मुहूर्त में ही मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा के बाद पूरे घर में दीपक रख दें। जिससे आपका घर दीपकों की रोशनी से पूरा घर जगमगाने लगे और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे।
Diwali Ka Mahatva (दिवाली का महत्व)
दिवाली का त्यौहार हमारे लिए बहुत ही अधिक महत्व रखता है। जब भगवान राम रावण का वध करके 14 वर्ष के वनवास के बाद अपने घर अयोध्या वापस लौटे थे। उनके लौटने की खुशी में पूरे भारत वासियों घी के दीपक जलाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। दीपावली के दिन सभी लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाई देते हैं और आपस में मिठाइयां भी बांटते हैं। जिससे लोगों को बड़ी खुशी मिलती है।
पूरे 5 दिनों तक मानाया जाता है दिवाली का त्यौहार
दिवाली को दीपावली कहते है और इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा बड़े ही धूमधाम से की जाती है। इस त्यौहार को हिन्दुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है और दिवाली का यह त्यौहार पूरे 5 दिनों तक चलता है। जिसमें सबसे पहले धनतेरस, फिर छोटी दीपवाली, उसके बाद दीपावली, फिर गोवेर्धन पूजा और अंत में भाई दूज पड़ता है।
Updated on:
30 Oct 2018 09:14 pm
Published on:
08 Oct 2018 11:03 am

बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
