बांदा

Banda news: तेज रफ्तार बाइक का कहर,तीन साल के मासूम की चली गई जान

बांदा जिले में बाइक सवार ने 3 साल के बच्चे को रौंद दिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।  

less than 1 minute read
Jun 08, 2023
Banda news: तेज रफ्तार बाइक का कहर,तीन साल के मासूम की चली गई जान

बता दे की जिले में एक तेज रफ़्तार बाइक सवार ने तीन साल के बच्चे को रौद दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही बच्चे को घायल देख परिजनों के द्वारा उसको आनन-फानन में बांदा के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टर के इस जवाब के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही मृतक के परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है।

मामला बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के गडरिया गांव का है। जहां पर 3 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान अचानक से बच्चा मां का हाथ छोड़कर सड़क की ओर दौड़ गया। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक से आ रहे एक व्यक्ति की बाइक से दबकर बच्चे की मौत हो गई है।

वही इस पूरे मामले में परिजनों ने अपने मृत बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के लिए साफ तौर से मना कर दिया है।

Published on:
08 Jun 2023 07:44 am
Also Read
View All

अगली खबर