3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! आधी रात में पराई औरत से गंदी बातें कर चिढ़ाता है पति, परेशान पत्नी ने पुलिस से की शिकायत

Banda News: यूपी के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला अपने पति की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसकी शिकायत करने थाने पहुंच गई।

less than 1 minute read
Google source verification

बांदा

image

Aniket Gupta

Sep 06, 2023

banda_news.jpg

साहब! आधी रात में पराई औरत से गंदी बातें कर चिढ़ाता है पति

Banda News: यूपी के बांदा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला अपने पति की गंदी हरकतों से परेशान होकर उसकी शिकायत करने थाने पहुंच गई। पुलिस सेन शिकायत करते हुए महिला ने कहा कि साहब! मेरा पति रात में दूसरी महिलाओं के साथ गंदी बातें करता है और मुझे चिढ़ाता है। साथ ही पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में यूपी के महोबा जिले के खन्ना में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल और 2 लाख रूपए नकद की मांग कर रहे हैं। दुल्हन पक्ष की ओर से मांग इनकार करने पर दुल्हन से मारपीट की, मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया और घर से बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए DSP सिटी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि शहर कोतवाली की एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए महिला थाना में ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Story Loader