Banda News: जेल अधीक्षक को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे का जन्मदिन मनाने का प्लान किया। पुलिस के इस सरप्राइज से बच्चा भी खुद हैरान रह गया।
बांदा जेल में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘जवान’ का सीन देखने को मिला है। यहां जेल में पैदा हुए एक महिला बंदी के बेटे का अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया गया। बांदा जेल में ऐसा पहली बार हुआ है।
बांदा जेल में दिखा ‘जवान’ फिल्म का सीन
जवान फिल्म में जैसे दीपिका पादुकोण जेल में बंद थी और उसका बेटा जेल में ही पैदा हुआ था, ठीक उसी तरह बच्चे की मां 302 यानी हत्या के केस में जेल में बंद है। उसका बेटा भी जेल कैंपस में ही पैदा हुआ था। जेल कैंपस में जेल अधीक्षक सहित दूसरे स्टाफ ने बच्चे का जन्मदिन मनाया। सिर्फ इतना ही नहीं, चारों तरफ गुब्बारे लगाए गए फिर बच्चे को टोपी पहनाकर उसका केक कटवाया। इसके बाद जेल में बंद दूसरे कैदियों को चॉकलेट, टॉफी और मिठाई भी बांटी गई।
यह भी पढ़ें: 12वीं में 60%, UPSC में 3 बार फेल, सिर्फ 4 घंटे की पढ़ाई कर बने IAS अफसर
दरअसल, जिस बच्चे का जन्मदिन मनाया गया, वो उसके अब 3 साल पूरे हो गए। एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही जेल अधीक्षक को जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे का जन्मदिन मनाने का प्लान किया। पुलिस के इस सरप्राइज से बच्चा भी खुद हैरान रह गया।
जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया कि जेल में एक महिला बंदी जिसके बच्चे का जन्मदिन था, हमने केक आदि कटवाकर उसका जन्मदिन मनाया है। उसकी मां एक हत्या के मामले में जेल बंद है। बच्चा जेल में ही पैदा हुआ है, बांदा जेल में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी का जन्मदिन मनाया गया है।”