1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घना कोहरा देख जेल अफसरों ने मुख्तार अंसारी को नहीं निकाला बाहर, गाजीपुर कोर्ट में थी पेशी

2001 के बहुचर्चित उसरी कांड मामले में गाजीपुर के MP MLA कोर्ट में मुख्तार अंसारी की तारीख थी।

less than 1 minute read
Google source verification
ansari.jpg

यूपी में ठंड और कोहरे का असर कैदियों की पेशी पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को गाजीपुर कोर्ट में मुख्तार अंसारी की तारीख थी। बांदा जेल में बंद मुख्तार को जेल प्रशासन को गाजीपुर लेकर जाना था। खराब मौसम की वजह से ये संभव नहीं हो सका।

जेल प्रशासन ने लिया फैसला
बहुचर्चित उसरी कांड मामले में बृजेश सिंह के खिलाफ पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गवाही गाजीपुर के MP MLA कोर्ट में होनी है। बांदा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के साथ मुख्तार अंसारी को लेकर जाने की तैयारी कर ली थी। भारी कोहरा देख जेल प्रशासन ने मुख्तार को बाहर नहीं निकालने का फैसला लिया।

मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुआ था अटैक
15 जुलाई 2001 को मुख्तार अंसारी अपने निर्वाचन क्षेत्र मऊ जा रहे थे। दोपहर में मुहम्मदाबाद कोतवाली के उसरी चट्टी पर उनके काफिले पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। इसमें मुख्तार अंसारी के गनर की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ को सांसदों और विधायकों ने सुनाई अपनी राम कहानी

मुख्तार अंसारी के साथ रहने वाले पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। गोलीबारी में एक हमलावर की भी मौत हुई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी ने बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी केस में मुख्तार की गाजीपुर कोर्ट में मंगलवार को तारीख थी।

Story Loader