4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banda : हीट स्ट्रोक से ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी की मौत,अब….

यूपी के बांदा जिले में भीषण गर्मी ने ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी की जान ले ली है। एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सिपाही मौत के पहले तड़प रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification

बांदा

image

Vikash Kumar

Jun 16, 2023

Banda : मृत हुए पुलिस कर्मी की फाइल फोटो

Banda : मृत हुए पुलिस कर्मी की फाइल फोटो

बता दे की ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी की हालत बिगड़ी तो उनके साथ काम करने वाले साथी उनको लेकर जिला अस्पताल की तरफ भागे। जहा डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पुलिस कर्मी को मृत घोषित कर दिया है।

वही घटना की जानकारी होते ही।एसपी, एएसपी और सीओ सहित आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। जानकारी के लिए बता दे की सिपाही गाजीपुर का रहने वाला था। पुलिस के अधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

गाजीपुर के रहने वाले यादवेंद्र यादव (35) की तैनाती कोतवाली नगर में थी। वह पुलिस लाइन में बने क्वार्टर में अकेले रहता था।बता दे की उनकी पीटीजेएन डिग्री कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा में ड्यूटी लगी थी।ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें घबराहट होनी लगी थी।

तभी साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बताया इस दौरान वह आधे घंटे में 2 से 3 लीटर पानी पी गया। अचानक से उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ते देख साथी उसे लेकर अस्पताल की तरफ ले कर भागे। लेकिन जब तक सिपाही अस्पताल पहुंच पाता उसकी मौत हो गई थी। और अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक से मौत होना बताया है।

वहीं इएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि कांस्टेबल को गंभीर हालत में यहां लाया गया था। उस समय उसका शरीर काफी गर्म था। हीट स्ट्रोक भी मौत का कारण हो सकता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा ।