Banda news: बांदा जिले में भैंस चराने गए 15 साल के युवक की तालाब में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगो ने बच्चे को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहा उनको मृत घोषित कर दिया है।
बता दे की बच्चे को तालाब में डूबते हुए देख स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है!
आपको बता दें पूरा मामला बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया नरदहा का है। जहां पर एक 15 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ घर के जानवर और भैंस चराने गया हुआ था। भैंस को चराने के बाद जानवरों को तालाब में नहाते वक्त किशोर भी तालाब में नहाने लगा उसी दौरान गहरे पानी में जाने से युवक डूबने लगा आसपास मौजूद लोगों ने पूरे मामले को देख बच्चे को आनन-फानन में तालाब से बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चा काफी पानी पी चुका था।
तालाब के बाहर निकाल स्थानीय और परिजनों ने बच्चे को बांदा जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने देखते ही किशोर को मृत घोषित कर दिया है घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है डॉक्टर ने शव को मोर्चरी में रखा कर पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।