बांदा

Banda news: ममेरे भाई की शादी से लौट रहा युवक नहीं पहुंच पाया घर,जाने मामला

Banda news: बांदा जिले में केन नदी ने नहाने गए युवक की नदी में डूब कर मौत हो गई है।

less than 1 minute read
May 12, 2023
Banda news: ममेरे भाई की शादी से लौट रहा युवक नहीं पहुंच पाया घर,जाने मामला

बांदा जनपद में शादी से लौट रहे युवक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई है। वही सूचना के बाद पहुंचे ग्रामीणों और मल्लाहों ने नदी में जाल डालकर काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल गए। जहा डॉक्टर ने युवक को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया है।

बता दे की बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव निवासी मनीष प्रजापति (25) यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में मकान बनाकर रह रहा था। वह अपने मामा के घर सिसोलर गांव गया हुआ था। वहां उसके ममेरे भाई की शादी थी। गुरुवार को सुबह वह शादी में से शामिल होकर अपने घर बांदा आने के लिए बाइक से निकला था। तभी मटौंध थाना क्षेत्र अछरौड़ गांव के केन नदी घाट में वह नहाने के लिए उतर गया था। नहाते नहाते गहराई में आ जाने के कारण उसकी पानी में डूब कर मौत हो गई है।

वही मृतक मनीष के चाचा बडक़ ने बताया कि पिता जयराम प्रजापति शिकोहाबाद में रहकर कमाते हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा है। इसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह मजदूरी करता था। हालाकि डॉक्टर के मृत घोषित करके के बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए है। वही थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। जानकारी की जा रही है।

Published on:
12 May 2023 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर